

उत्तराखंड के नैनीताल से हिमालय की मुश्किल माउंट बलजुरी शिखर(5299 मीटर) पर गए पर्वतारोहियों का दल सफल ट्रैक कर लौट आया है।

नैनीताल मॉन्ट्रेनिंग क्लब की स्थापना के बाद से ही क्लब के सदस्य लगातार नई नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आज यहां का एक दल हिमालय में माउंट बलजुरी शिखर (5299 मीटर)को सफलता पूर्वक फतह कर लौटा है। दल में प्रसिद्ध पर्वतारोही नैनीताल निवासी अनित साह, के.एम.वी.एन.की गंगोत्री बिष्ट, दीपक जोशी, मनमोहन मेहरा, मुरली प्रकाश, संजय मेहरा समेत छह सदस्य चोटी को फतह कर लौट आए हैं। ये दल बीती 27 सितंबर को कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग और इंटरनेशनल माउंटेनियरिंग फोरम की अनुमति के बाद नैनीताल से रवाना हुआ था जो बीते रोज वापस लौट आया।

पर्वतारोही व अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह की मौजूदगी में अभियान दल के सदस्यों का स्वागत किया गया। दल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर की रात को उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर से आगे चढ़ाई शुरू की और पहला कैम्प फुरकिया में बनाया। उच्च हिमालयी क्षेत्र के खराब मौसम और तेज हवा के साथ लगभग 5 फीट बर्फबारी के बीच दूसरे दल के सदस्य बिना टैंट के गुफा में रहने को मजबूर हो गए। उनका संचार संपर्क तक कट गया। सभी पर्वतारोही मुश्किलों से दो अक्टूबर को वापस आकर तीन को समिट में शामिल हुए।
चोटी फतह करने के बाद सुबह पांच बजे बेसकैम्प लौट आये। पद्मश्री अनूप साह के अनुसार हर युवा को साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए और ट्रैकिंग में जरूर जाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त