नैनीताल : शत्रु संपत्ति को कब्ज़ामुक्त कराने के लिये प्रधानमंत्री को लिखा पत्र..

नैनीताल:- उत्तराखंड में नैनीताल के एक अधिवक्ता ने यहां की शत्रु संपत्ति पर कुछ लोगों के कब्जे करने के खिलाफ प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और इसे खाली करवाने की प्रार्थना की है ।
नैनीताल उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले समाजसेवी अधिवक्ता नितिन कार्की ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित पत्र में लिखा है कि नैनीताल में मल्लीताल के महत्वपूर्ण मेट्रोपोल होटल कंपाउंड में एक समुदाय विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया है । इस शत्रु संपत्ति का मूल स्वामी राजा महमूदाबाद बताया जाता है जो भारत पाकिस्तान के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का नागरिक बन गया था और इस संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। न्यायालय और सरकार की लंबी जिद्दोजहद के बाद राजा महमूदाबाद को जमीन के कागजों से बेदखल कर दिया गया और देश की सभी शत्रु संपत्तियों की देखरेख जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दी गई। न्यायालयों के इस खुर पेच के बीच नैनीताल में एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने तीन शेड ठोक दिए ।
अब इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर अधिवक्ता नितिन कार्की ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है । खत में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के टांडा, दढ़ियल, स्वार, रामपुर, मुरादाबाद व आसपास से एक समुदाय विशेष के लोग आकर अवैध कब्जा किये हुए हैं । उन्होंने शक जाहिर किया है कि यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम भी छिपकर रह रहे हैं । ये भी आरोप लगाया कि इन लोगों के पास दो दो आई.डी.हैं जो असंवैधानिक है । अप्रैल 18 को लिखे गए इस पत्र में इन लोगों से क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रार्थना की गई है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन कार्रवाई पर बवाल, माफी के बाद थमा मामला..
Haldwani : 400 CCTV खंगाले, तब शिकंजे में आया ‘फिरोज’..
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी..
देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..
मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस