

यूं तो करवा चौथ का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पहाड़ों की सुहागिनों को व्रत पूरा करने के लिए एक विशेष परीक्षा देनी पड़ती है। यहां तो चांद पहाड़ के पीछे छिप जाता है, जिसके कारण पत्नियों को घंटों उसका अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है।
नैनीताल में आज कुछ महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागन महिलाओं ने अपने पति की सुरक्षा, सफलता और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए ये व्रत रखा।
दिनभर घर में काम करने के बाद इन सुहागिनों को व्रत पूरा करने के लिए कुछ देर और इंतजार करना पड़ा। सुबह से सुहागिन महिलाएं भूखी प्यासी रही और शाम को वो हल्द्वानी रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढ़ के पास और भवाली मार्ग पहुंची।
ये सुहागिनें अपने जोड़े के साथ वहां पहुंची थी। शाम लगभग 8:20 बजे शहर से बाहर चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं ने अपना व्रत भी खोला। जोड़े में आई महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। सुहागिन दीपा जोशी ने बताया की वो पिछले 10 वर्षों से करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं और पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए कामना करती हैं। भारी संख्या में नैनी ताल के शादीशुदा जोड़े हल्द्वानी और भावली रोड में चांद दिखने के स्थान पर पहुंचे और चांद के दीदार कर व्रत पूरा किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया