

नैनीताल जनपद से एक और दुखद खबर सामने आ रही है भवाली एयर फोर्स यूनिट में तैनात 2 संविदा कर्मी नहाने के दौरान कोसी के बहाव में बह गए जिसमें से एक जवान का शव बेतालघाट से बरामद कर दूसरे जवान की तलाश में एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज दिनांक 21 अगस्त 2022 को एयर फोर्स यूनिट भवाली के कैप्टन प्रशांत डागर ने समय 16:40 खैरना में सूचना दी की उनकी यूनिट के 07 संविदा कर्मी भुजान से आगे (कोतवाली रानीखेत ,जनपद अल्मोड़ा ) नदी में स्नान कर रहे थे. जिसमें से 02 जवान बह गए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में इनके नाम रवि यादव और संजय पांडे ज्ञात हुए. डुबे व्यक्तियों की तलाश में प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में ,थाना भवाली ,चौकी खैरना, थाना बेतालघाट, के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रवि यादव का शव बेतालघाट क्षेत्र में बरामद हुआ है।
बचाव एवं तलाश की कार्यवाही जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त