

उत्तराखंड के नैनीताल में विद्युत पोल में लगातार जोरदार चिंगारियां और धमाके होने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। क्षेत्रीय सभासद ने आरोप लगाया कि विद्युत लाइन बन्द करवाने के लिए विद्युत कार्यालय में जब फोन किया गया तो फोन रिसीवर नशे में धुत था।

नैनीताल में मल्लीताल के अयारपाटा स्थित वियना लॉज के रिहायशी क्षेत्र में मंगलवार शाम विद्युत पोल में आग लग गई। पोल से तेज ध्वनि के साथ चिंगारियां निकलने लगी। आसपास खड़े लोगों ने दौड़ लगाकर अपने को सुरक्षित दूरी तक पहुंचाया।
पोल से लगातार चिंगारियां निकलते रही और बीच बीच में हल्के विस्फोट भी होने लगे। क्षेत्र के नगर पालिका सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि उन्होंने ये घटना होते देख सूखाताल विद्युत कार्यालय में शिकायत नम्बर पर फोन किया। शिकायत नम्बर उठाने वाला कर्मचारी नशे में धुत था, जिससे बात नहीं हो सकी।
इसके बाद विभाग के एस.डी.ओ.और जे.ई.को फोन कर क्षेत्र की लाइट लाइन बन्द करवाने के लिए कहा। उनका कहना है कि आधे घण्टे तक पोल से इसी तरफ चिंगारियां निकलती रही। गनीमत रही कि इस घटना के बाद पोल के नीचे खड़ी मोटर साइकिल और स्कूटी सही सलामत रही। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को तत्काल शट डाउन कर किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश