नैनीताल : यहां बैंड पर अनियंत्रित कार खाई में समाई, मां और बेटी की दर्दनाक़ मौत..


उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे हादसे आमजन की जान जाने का सबब बन रहे है आज फिर एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी को अपनी जान गवानी पड़ी, ताजा प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक नैनीताल-कालाढूँगी मोटर मार्ग पर तीन दिनों के भीतर लगातार तीन सड़क दुर्घटनाये हो गयी है।इसी क्रम में आज दोपहर फिर एक दुर्घटना प्रिया मोड़ के निकट हुई है।पर्यटको की एक कार अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।इस दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक और मृतिका का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनो शवो और घायलों को खाई से बाहर निकाला।घायलों को उपचार के लिए कालाढूँगी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र उपचार के लिए भेजा जहाँ डॉक्टरो ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।पर्यटक रोहतक हरियाणा के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह परिवार रोहतक से नैनीताल घूमने आए हुए था।आज यह घर वापिस जा रहे थे।प्रिया बैंड से थोड़ी दूरी पर कार के ब्रेक फैल हो गये,जिस कारण कार अनियन्त्रित हो कर गहरी खाई में गिर गयी।कार में सवार माँ, बेटी,बेटा और चालक थे।जिसमें मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि कार चालक व आगे बैठा उनका बेटा गाड़ी में एयर बैग खुलने से सुरक्षित बच गये।
वही सूचना पाकर पहुँची कालाढूंगी थाना पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ने घंटों मशक्कत के बाद महिला के शव को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।जबकि मृतिका की बेटी का शव कार में ही बुरी तरह फँसा होने के कारण कटर मशीन की मदद से कार काट कर बा मुश्किल बाहर निकाला गया।बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,औऱ इनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।यह परिवार रोहतक हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है।माँ, बेटा और बेटी नैनीताल घूमने आये थे,वापस लौटते समय इनके साथ यह दुर्घटना हो गयी।
बता दे कि तीन दिनों में यह लगातार तीसरी सड़क दुर्घटना है।पिछले दो दिनों में पर्यटको के दो टेम्पू ट्रेवलर लाल मटिया बैंड पर अनियन्त्रित होकर पलट गये थे।जिसमें पर्यटक घायल हुए थे कोई मानव क्षति नही हुई थी ,जबकि आज इस हादसे में माँ बेटी दोनो की मौत हुई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..