

उत्तराखंड के नैनीताल में आज हिंदूवादी विचारधारा के युवाओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके अन्य साथियों का पुतला दहन का जोरदार नारेबाजी की।
पुतला दहन करने में ‘विश्व हिंदू परिषद’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नैनीताल के पंत पार्क में आज दोपहर दर्जनों आक्रोशित हिंदुओं ने उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर दिया।
युवाओं की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के इशारों पर हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ ‘राम चरित्र मानस’ की प्रति जलाई गई थी। आज इस बात से नाराज ‘विश्व हिंदू परिषद’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने पहले जोरदार नारेबाजी की और फिर समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। हिंदूवादी नेता विक्की वर्मा ने कहा कि इस तरह की वामपंथी सोच वाले जब चाहे हिन्दू धर्म पर टिप्पणी कर रहे हैं और इसके ग्रंथों की प्रतिलिपियाँ जला रहे हैं ।
जिसे अब जागृत हिन्दू सभा सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब इस तरह के किसी भी कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती