Ad

नैनीताल : होनहार अक्षत ने नाम किया रोशन,बिना किसी कोर्स या ट्रेनिंग के ही निकाल दी आई.आई.टी. जे.ई.ई.की परीक्षा …

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में छात्र अक्षत बिष्ट ने बिना किसी ट्यूशन के स्वयं की तैयारी करके आई.आई.टी. जे.ई.ई.एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अक्षत ने पंजाब के प्रतिष्टित आई.आई.टी.रोपड़ में प्रवेश पा लिया है। अक्षत की इस सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के अक्षत जे.ई.ई.एडवांस के प्रथम राउंड में चयनित हो गए और उन्होंने 4697वीं रैंक लाकर पंजाब के आई.आई.टी.रोपड़ में प्रवेश पा लिया है। मूल रूप से नैनीताल जिले में कोटाबाग के गिनती गांव निवासी अक्षत बिष्ट इनदिनों नैनीताल के मेलविल कंपाउंड में रहकर अपनी आई.आई.टी.की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले भी पिछले वर्ष अक्षत ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा के बाद जे.ई.ई.परीक्षा में 11,376वीं रैंक पाई थी।

होनहार अक्षत ने वर्ष 2019 में नैनीताल के लांग व्यू पब्लिक स्कूल से बारहवीं के बोर्ड में 98.8% प्रतिशत लाकर अपनी मेहनत दिखा दी थी। अक्षत के पिता सोभन सिंह बिष्ट नैनीताल के समीप पटवाडाँगढ़ राजकीय प्राथमिक कॉलेज में रसायन के प्रवक्ता हैं जबकि माता उर्मिला बिष्ट अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। अक्षत की छोटी बहिन अनुकृति नैनीताल के एम.एल.एस.वी.बालिका विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा हैं।


अक्षत की इस सफलता ने ये साबित कर दिया है कि अगर छात्र में इच्छाशक्ति हो तो बिना किसी ट्यूशन के ही किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *