Ad

नैनीताल : बेज़ुबान बछिया को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला “हैवान” राजनराम गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता में शर्मशार करने वाला वाक्या सामने आया है यहां एक व्यक्ति पर गाय की बछिया से दुष्कर्म करने का आरोप है पशु स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे पुलिस ने न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद वह उठकर गौशाला में पहुंचे तो वह स्थानीय निवासी राजन राम उर्फ राजू पुत्र प्रताप राम गौशाला में पहले से मौजूद था जिसे उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया ।

गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था। तहरीर के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था लेकिन इसके वाबजूद भी वह अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया और उसने पुनःइस घटना को अंजाम दे दिया।


इधर बिन्दुखत्ता पुलिस ने मिली तहरीर पर आरोपी राजन राम उर्फ के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म,पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर की अगुवाई कांस्टेबल कमल बिष्ट व कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा ने बीती देर रात आरोपी राजन राम (48) को बिन्दुखत्ता स्थित हल्दूधार 12 घर के समीप ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *