Ad

नैनीताल: यहां सीवर टैंक से हो रहा तेल का रिसाव, लोगों को होने लगी ये परेशानी, देखिये (video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल की बाजार में सीवर टैंक से तेल रिसाव होने से आमजन और व्यापारी परेशान । सड़क में बहते तेल में फिसलकर कई राहगीर चोटिल हुए हैं ।
नैनीताल में मल्लीताल की बीच की बाजार में आज सवेरे तेल नुमा पदार्थ बहने लगा। ज़हेतर के आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना जल संस्थान को दी ।

ADVERTISEMENTSAd

सीवर से लगातार निकल रहा तेल बाजार की सड़क में फैल गया । आरोप है कि सड़क में पैदल चल रहे कुछ लोग, इसमें फिसलकर घायल भी हो गए । जल संस्थान के कर्मचारियों ने जब सीवर के ढक्कन को खोला तो उसमें से पकी हुई सब्जी, टमाटर, नींबू, मिर्च, मूली आदि निकलने लगे । सीवर का ढक्कन खुलते ही तीखी गंध आने लगी जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया । सीवर टैंक के समीप के दुकानदारों का कहना है कि ये तीसरी बार ओवर फ्लो हो रहा है जबकि इस बार ओवर फ्लो होकर तेल के रूप में बह निकल रहा है । उनका कहना है कि इससे उनकी दुकानदारी को भारी नुकसान हो गया है क्योंकि ग्राहक दुकान के अंदर नहीं आ रहे हैं । जल संस्थान के कर्मचारी गंदगी का सोर्स ढूंढने में जुटे हैं ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *