नैनीताल : यहां तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आया मादा तेंदुआ..मौके पर हुई दर्दनाक मौत

नैनीताल : देर शाम रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई में होटल के समीप सड़क पार कर रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तेंदुए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं पास से गुजर रहे लोगो ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।जिसके बाद सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार और अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने तेंदुए को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आज तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उन्होंने बताया कि यह मादा तेंदुआ है जिसकी मौत हादसे में हुई है जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष की है.रेंज अधिकारी ने कहां की पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को नष्ट किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है .
Byte.-देवेंद्र रजवार(रेंज अधिकारी)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
गैस-पेट्रोल-डीजल सप्लाई और स्टॉक को लेकर डीएम ने क्या कहा..
नैनीताल जिले में SIR की तैयारी_हर बूथ पर सक्रिय BLA अनिवार्य
लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का जवाब, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा..