नैनीताल – गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा _तीसरी मौत,लोगों में आक्रोश

उत्तराखण्ड में नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा। अल्प समय में हिंसक वन्यजीव द्वारा मारी गई तीसरी महिला से ग्रामीणों में आक्रोश। वन विभाग गुलदार की तलाश में जुटा।
नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित खुटियानाला निवासी 35 वर्षीय गंगा देवी को गुलदार ने मार दिया। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्रामीणों को गंगा देवी का आधा खाया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, वन विभाग और राजस्व की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। नैनीताल जिले ल् पहाड़ी गांवों में लगातार तीसरी घटना होने के बावजूद वन विभाग गुलदार को पकसने में असफल होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
इससे पहले भी बीती 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हेमा बरगली को गुलदार ने मार डाला था। विगत 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..