नैनीताल: हल्द्वानी के युवक की गैस सिलेंडर लोडेड गाड़ी के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत..



नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है (नवाबी रोड)हल्द्वानी में रहने वाले युवक की आज सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है युवक हल्द्वानी (नवाबी रोड)का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही जिसमें एक स्कूटी सवार युवक भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था, तभी पहाड़ से लौट रहे गैस सिलेडर ट्रक नम्बर संख्या यूके 04 सीबी 3122 वापस आ रहा था। लेकिन तभी अचानक स्कूटी सवार युवक मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे स्कूटी सवार युवक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।

एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूटी सवार युवक की गाड़ी में मिले दस्तावेज के अनुसार मृतक की पहचान भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप मे हुई है। जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार हादसे के समय ट्रक से ओवरटेक कर रहा था, जब स्कूटी ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सवार समेत ट्रक के पहिये के नीचे आ गई । हादसे में हल्द्वानी के कुलयालपुरा निवासी भरत चंद्र की मौके पर ही मौत होगी । घटना खुटानी से मुक्तेश्वर को जाने वाले मोटर मार्ग पर घिगरानी गांव के पास हुई जहां इंडियन आयल गैस ट्रक संख्या यू.के.04 सी.बी.3122 से स्कूटी पिचक गई । स्कूटी संख्या यू.के.04 यू 5906 का सवार भरत चंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..