
उत्तराखण्ड में नैनीताल के 141 वर्ष पुराने डी.एस.ए.मैदान में कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें अनिल गड़िया सचिव, भुवन बिष्ट उप सचिव और बी.एस.मेहता उपाध्यक्ष चुने गए। प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित किया गया।
नैनीताल के डी.एस.ए.की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेशों पर प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने आज डी.एस.ए. सभागार में आम बैठक आयोजित की। डी.एस.ए.के लगभग सभी पंजीकृत क्लबों के दो दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कुछ समय तक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझावों के बाद प्रशासक द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
इसमें उपाध्यक्ष के लिए बी.एस.मेहता, महासचिव के लिए अनिल गाड़िया, उप सचिव के लिए भुवन बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद विभिन्न खेलों के लिए सचिव हॉकी आलोक चौधरी, सचिव फुटबॉल पवन खड़ायत, सचिव क्रिकेट रवि जोशी, सचिव एथलेटिक्स गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव बास्केटबॉल हरीश जोशी, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली और
सचिव इंडोर गेम्स के लिए वीरेंद्र साह पर सहमति बनी।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौजूद रहे। एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने कहा कि नई समिति और प्रशासन के समन्वय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital में 31st से पहले बड़ा प्लान_शटल, डॉग स्क्वाड और कड़ी निगरानी,पुलिस अलर्ट..
महक क्रांति नीति 2026–36 लॉन्च, सगंध खेती को मिलेगा नया आयाम
हल्द्वानी : डीएम राजनीतिक दलों के साथ अचानक पहुंचे ईवीएम वेयरहाउस_वजह जानिए
हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे मामला फिर टला, अब फरवरी 2026 में संभावित सुनवाई
हल्द्वानी :अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, निगम की JCB क्षतिग्रस्त_हंगामा..