Ad

नैनीताल : हर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हरदा पैदल ही ले रहे जायज़ा..पहाड़ वासियों के दुख दर्द में हो रहे शरीक़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में पिछले दिनों आई आपदा ने प्रदेश को एक बड़ा जख्म दे दिया है, स्थिति यह है की 50 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, तो लगातार बचाव राहत का काम भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह भी प्रदेश का हवाई दौरा करके वापस लौट चुके हैं, और अब केंद्र की टीम यहां पर सर्वे के लिए पहुंच गई है। जिसके बाद पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड को जितना राहत बचाव के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता चाहिए वह मिल जायेगी।

इन सब के बीच में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बहुत ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं, ऐसे कई स्थान हैं जहां पर सड़कें टूट गई है तो मकान ध्वस्त हो गए हैं और ऐसी जगह में हरीश रावत पैदल ही निकल पड़े हैं, जब हरीश रावत की बात करते हैं तो वह 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं लेकिन उनकी फिटनेस पर सवाल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति खड़ा नहीं कर सकता। और उसी का एक उदाहरण है कि वह आज पैदल ही कुमाऊं का दौरा कर रहे हैं जहां कल उन्होंने रुद्रपुर में नुकसान का जायजा लिया तो आज वह विकासखंड धारी जिला नैनीताल में नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *