
नैनीताल- भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिला अधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया। राज्य में 5 जिला अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।

दरअसल नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले का चार्ज लेने के बाद ही कई महत्वपूर्ण और विजनरी कार्य किए हैं। बतौर जिलाधिकारी धीरज सिंह ने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया है, यही नहीं हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका जिला अधिकारी द्वारा जिले में पर्यटको को आकर्षित करने के लिए निकाला गया।
इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। साथ ही पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए जाते रहे हैं। नैनीताल से पूर्व पौड़ी जिले में भी जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह ने कंडोलिया पार्क बनाकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी।
लिहाजा इस वर्ष सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए उत्कृष्ट सम्मान के लिए सूची जारी की जिसमें इस साल के उत्कृष्ट जिलाधिकारी के रूप में गवर्नर हाउस में राज्यपाल ने आज जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को सम्मानित किया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..