Ad

नैनीताल : गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर गौरव की मौत

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है।
नैनीताल जिले में भवाली कोतवाल डी.आर.वर्मा ने बताया कि रामगढ़ के सी.एच.सी.सेंटर के प्रभारी डॉक्टर गौरव कांडपाल अपनी हुंडई आई10 ग्रैंड कार संख्या यू.के.04 ए जे 3301 से रामगढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर 200मीटर गहरी खाई में जा गिरा। डॉक्टर गौरव का वाहन भी बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

स्वास्थ्य विभाग में शौक की लहर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ मंे तैनात चिकित्सक डा0 गौरव काण्डपाल की शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे निजी वाहन से हल्द्वानी आ रहे थे गहरी खाई में गिरने से डा0 काण्डपाल की मृत्यु हो गई।


डा0 काण्डपाल की मृत्यु पर मोर्चरी में पहुचकर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान से इस दुख की घडी में परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। डा0 गौरव काण्डपाल की पत्नी डा0 प्रियंका काण्डपाल कालाढूगी सीएचसी मंे चिकित्सक के पद पर तैनात हैं तथा उनके दो बच्चे जो कक्षा 10 व कक्षा 5 में अध्यनरत हैं।
————————————

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *