

उत्तराखण्ड के भीमताल में गोरखपुर चौराहे के पास खाना खाने गए चार शिक्षकों में से एक शिक्षक को रेलिंग के पास लगे पोल से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग शिक्षक को पुलिस की मदद से भीमताल सी.एच.सी.सेंटर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया था। गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के गया था, तभी अचानक उसे बिजली के पोल से आया करंट लग गया। कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर बमुश्किल गौरव को पोल से अलग किया और चिकित्सालय ले गए। शिक्षक के एक साथी ने बताया की वो चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात को खाने के लिए गए थे। तभी गौरव को बिजली के पोल से करंट लग गया। गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। वो लोग भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए है। पुलिस विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को नैनीताल भेज दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य
हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video