

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी(सी.ओ.) विभा दीक्षित ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि हर वर्ष वाहन दुर्घटना में हजारों लोगों की मौत हो रही है इसलिए ऐहतियात के साथ गाड़ी चलाएं।
नैनीताल के टैक्सी बाइक चालकों के साथ आज शहर की युवा सी.ओ.विभा दीक्षित रु-ब-रु हुई। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का यदि पालन किया जाए तो दुर्घटनाएं कम हो सकती है लेकिन युवा वर्ग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहा है।
जिसके चलते दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट पहने कोई भी दो पहिया वाहन का प्रयोग ना करें उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल में तीन सवारी कतई ना बैठे तथा हेलमेट का उपयोग अवश्य करें उन्होंने कहा कि आजकल का युवा वर्ग नशे की ओर बढ़ रहा है इसलिए नशे का उपयोग कतई ना करें यही उम्र छात्र जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आती है l इस मौके पर कोतवाल प्रीतम सिंह आदि वाहन चालक मौजूद थे l
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात
नदियों में जमा शिल्ट पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार से जवाब तलब
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
Haldwani में एडीजी ने सख्त निर्देश दिए_इन एरिया में फोकस..