Ad

नैनीताल : बोरिंग पर मचा बवाल, तहसीलदार ने होटल किया सील, जानिए पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : भीमताल के होटल में चोरी छुपे होटल प्रबंधन द्वारा कर्मचारी के स्टाफ रूम में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के बोरिंग का कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जल संस्थान व् पुलिस से शिकायत की। होटल प्रबंधन द्वारा बड़े नए तरीके के साथ चोरी छुपे गांव वालों से बचते हुए बोरिंग खुद कर्मचारी के स्टाफ रूम में खुद वादी लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई जिसके बाद ग्रामीणों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने होटल प्रबंध मामले को लेकर कागज मांगे गए जब की अनुमति नहीं मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा बोरिंग किए गए स्टाफ रूम को सीज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

नगर के भरतपुर स्थित एक होटल संचालक की ओर से अवैध रूप से बोरिंग करने पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों ने विरोध कर होटल के सामने नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने लोगों को आक्रोशित देख होटल व बोरिंग को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया। इसके बाद किसी तरह लोग शांत हुए।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि भरतपुर स्थित एक होटल संचालक की ओर से होटल के अंदर अवैध रूप से बोरिंग की जा रही थी। कई बार होटल संचालक से बोरिंग न करने की मांग की गई। लेकिन, होटल संचालक ने क्षेत्र को आपूर्ति की जाने वाली पेयजल टैंक से अवैध तरीके से पानी की आपूर्ति जारी रखी। इससे भरतपुर, जून स्टेट, कुआंताल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित होने लगी। इस पर लोगों व जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को होटल के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना पर तहसीलदार, पुलिस व जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि फर्न होटल संचालक से इस संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तहसीलदार ने बताया बिना परमिशन बोरिंग करने पर होटल व बोरिंग फिलहाल सील कर दिया है। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं प्रदर्शन करने वालों में नपं अध्यक्ष देवेन्द्र चनौतिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, सभासद दीपक कुमार बंटी, सुनीता पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, शरद पांडे, भूपेन्द्र कनौजिया, पंकज उप्रेती समेत क्षेत्र की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *