

उत्तराखण्ड के नैनीताल में तड़के सवेरे पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर ऑफिस में रखा लगभग 75हजार रुपये का कैश लूट ले गए। घटना सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई।
नैनीताल के तल्लीताल में इकलौते पेट्रोल पंप से आज तड़के सवेरे बड़ी मात्रा में कैश चोरी हो गया। सवेरे सात बजे पम्प कर्मचारी जयंत बिष्ट जब पैट्रोल पम्प को खोलने के लिए पहुंचा तो उसे कार्यालय के ताले टूटे हुए दिखे। जयंत ने लीज पर पम्प चला रहे लीजी को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सी.सी.टी.वी.फुटेज समेत टूटे ताले लेकर चली गई।
जानकारी के अनुसार तल्लीताल पैट्रोल पम्प में तड़के सवेरे एक युवक प्रवेश करता सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। युवक पहले पम्प के आगे से गया और फिर सरोवर टी.आर.एच.के रास्ते पम्प की छत से नीचे उतरा। इसके बाद युवक कैमरे की नजर से बचता बचता कार्यालय के शटर तक पहुंचा।
युवक अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था और उसने पांच छह बार कुल्हाड़ी का वार कर ऑफिस के ताले तोड़े। युवक अंदर घुसा और अंदर एक रैक को खोला जिसमें उसे कुछ नहीं मिला। अचानक युवक की नजर सी.सी.टी.वी.कैमरे पर पड़ी तो उसने कुर्सी पर चढ़कर कैमरे का मुंह दीवार की तरफ कर दिया। इसके बाद सवेरे लगभग 75 हजार रुपये चोरी हो गए। फ़ोटो में युवक की तस्वीरें साफ नजर आ रही है । वीडियो के आधार पर आरोपी युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जयंत ने घटना की जानकारी दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..