

नैनीताल जनपद में लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया हल्दूचौड़ निवासी सचिन जोशी का देर रात ज्योलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। 40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे वहीं उनकी मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट के आमपढ़ाव क्षेत्र में करीब 20 से 30 फीट गहरी खाई में एक स्विफ्ट कार जिसका नंबर UK 05A 8445 गिर गयी थी।सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया गया। बताया जा रहा है वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिनकी सचिन कुमार जोशी पुत्र भुवन जोशी पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू जनपद नैनीताल की शिनाख्त हुई है।पुलिस के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सचिन जोशी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। वही शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ,हेमचंद दुर्गापाल,बीडी खोलिया,गोपाल दत्त जोशी, विजय खोलिया,अमित पांडे, मनोज भट्ट,रिंकू पाठक ,भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक,धर्मानंद खोलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। वही इधर कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने भी भाजपा महांमत्री सचिन जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal