ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे जनपदवासियों की चिंता, नैनीताल प्रशासन अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। विदेशों में रह रहे जनपद के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर उनकी वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार ने भी राज्य के उन प्रवासी नागरिकों का ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिए हैं जो वर्तमान में पश्चिम एशिया में रह रहे हैं और आपात स्थिति में भारत लौटना चाहते हैं।

उत्तराखण्ड शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों से ऐसे नागरिकों की जानकारी मांगी गई है जो संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देशों में निवास या कार्यरत हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के लोगों से अपील की है कि जिन परिवारों के सदस्य इन देशों में रह रहे हैं और वर्तमान हालात के चलते भारत लौटना चाहते हैं, उनके संबंध में जानकारी जिला प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं। प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर शासन स्तर पर भेजा जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए समय रहते कदम उठाए जा सकें।

इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। संबंधित परिवारजन टोल फ्री नंबर 1077 05942-231179, 05942-231178, 05942-231181 तथा मोबाइल नंबर 8272080884 पर संपर्क कर अपने परिजनों का विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर आवश्यक समन्वय करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *