नैनीताल-हादसा : हल्द्वानी से माल ला रही लोडेड पिकअप पलटी, स्कूटी-बाइकें दबी..


उत्तराखंड के नैनीताल में माल से लोडेड एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड़ी के पलटने से वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें और स्कूटी दब गई ।
नैनीताल में तल्लीताल के बिड़ला स्कूल और ज़ू मार्ग के डिवाइडिंग पॉइंट पर तड़के सवेरे एक हादसा हो गया ।

हादसे में हल्द्वानी से माल लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी पीछे को सड़क से नीचे पैदल मार्ग की तरफ पलट गई । यू.के.04सी.ए. 7951 नंबर की इस पिकअप गाड़ी के पलटने से वहां खड़ी तीन से चार बाइक और स्कूटी पिचक गई । सवेरे लगभग चार बजे खुमचे तिराहे पर हुए इस हादसे के बाद वहां से पैदल आने जाने वालों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई । इस मार्ग में स्कूली बच्चों का आनाजाना सवेरे से ही लगे रहता है । पिकअप का चालक हादसे के बाद घटनास्थाप से फरार हो गया । अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप का गियर स्लिप होने के कारण वो पीछे की तरफ अनियंत्रित होकर पलट गई होगी।
गौरी होटल के पास हुए इस हादसे में रेलिंग भी टूटकर गिर गई । सूचना के बाद पहुंची पुलिस चालक और वाहन स्वामी की तलाश कर रही है । पिकअप हल्द्वानी के किसी श्री सावित्री श्याम भट्ट ट्रेडर्स की बताई जा रही है ।
गनीमत रही कि घटनास्थल पर पिकअप ने पलटी नही ली नहीं तो नीचे रिहायशी क्षेत्र है और हादसे के समय पैदल मार्ग में भी कोई मौजूद नही था ।
नोट :- खबर में हादसे के बाद मोटर साइकिल और स्कूटी के ऊपर पलटी हुई पिकअप के वीडियो हैं केवल ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park