

उत्तराखंड के भीमताल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब गैस सिलेंडरों से भरा ट्रैक 11हज़ार किलोवाट(के.वी.)की लाइन से जा टकराया । विद्युत विभाग ने तुरंत शाट डाउन ले लिया ।
नैनीताल जिले में भीमताल के डाट मार्ग में स्थित मिशन स्कूल के पास गैस सिलेंडर का एक ट्रैक अनियंत्रित होकर 11 हज़ार के.वी.लाइन से जा टकराया । गनीमत यह रही की इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ । बताया जा रहा है कि लाइन में करंट दौड़ रहा था । ट्रक,
गैस गोदाम से गैस सिलेंडर खाली करके हल्द्वानी की तरफ लौट जा रहा था ।
ये भी बताया जा रहा है कि किसी छोटी कार को बचाने के चक्कर में ये ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत तार से जा टकरा । कुछ दिन पहले की बरसात के कारण झूलते बिजली की तारों के बीच ट्रक जा फंसा । विद्युत विभाग ने सूचने मिलते ही तुरंत लाइट का कनेक्शन शाट डाउन किया । विभाग ने ट्रक में अटके तार को काटा और ट्रक को आजाद कराया । फिलहाल ड्राइवर की सूझ बूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park