

नैनीताल के कालाढूंगी थाना क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8:30 बजे नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से डैमेज हो गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन ने बुरी तरह फस गए, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद 3 लोगों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला । मिल रही जानकारी के अनुसार कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है ।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal