Ad

नैनीताल : रिसोर्ट के कुक की चाकुओं से गोद कर हत्या, इलाके में सनसनी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के कालाढूंगी में स्थित रिसोर्ट के किचन में काम करने वाले कर्मचारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

अधेड़ की चाकुओं से गोद गोदकर हत्या करने की घटना से क्षेत्र सनसनी फैली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र की बेलपडाव चैकी अंतर्गत पोलगड़ में स्थित बक्सेंट एक रिसोर्ट में किचन कुक का कार्य करने वाले गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुत्र दिनेश चंद्र त्रिपाठी उम्र 54 वर्ष की देर साय किसी ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी के लिए रिसाॅर्ट के मैनेजर मोहन मसीह सहित सभी कर्मचारियों से मालूमात की जा रही है।

इस दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, चैकी इंचार्ज बिष्ट सहित आदि मौजूद थे। वही मृतक के भाई हेम चन्द्र त्रिपाठी का आरोप है कि रिसाॅर्ट स्वामी ने मैनेजर मोहन मसीह से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग से उचित करवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *