नैनीझील की सेहत का ख्याल! अब JCB और पोकलैंड की जगह कन्वेयर मशीन करेगी काम


उत्तराखण्ड की विश्वविख्यात नैनीझील से मलुवा(सिल्ट)निकालने का काम चल रहा है। इसे पहले पोकलैंड और जे.सी.बी.मशीन के अलावा हाथों(मैनुअली)से साफ करते थे, लेकिन अब इसे नई कन्वेयर मशीन के माध्यम से साफ किया जा रहा है।
नैनीताल शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली नैनीझील विश्व में अपनी अलग पहचान रखती है। यहां, झील के चारों तरफ से पहाड़ है, जहां एक बड़ी बशासत रहती है। भवनों का निर्माण कर कुछ लोग मिट्टी और मलुवे को नियम विरुद्ध सड़क में रख देते हैं। ये मलुवा बहकर पहले नालों में और फिर उसके माध्यम से झील में पहुंचता है।
बता दें कि नैनीताल के 18 सितंबर 1880 के विक्टोरिया होटल भूस्खलन के बाद अंग्रेजों ने उसके कारणों को जानने के लिए एक सर्वे करवाया था। सर्वे में पता चला कि अत्यधिक जल भराव के कारण भूस्खलन हुआ था। अंग्रेजों ने पानी की निकासी के लिए शहर के चारों तरफ 62 नाले और 10 उप नाले बनाए। ये नाले शहर की चोटी से पानी लेकर सीधे झील में पहुंचते हैं। इन नालों से मलुवा भी झील में पहुंचता है, जो मुहाने में दिखाई देता है।
लगभग आठ वर्ष बाद, लोक निर्माण विभाग झील से एक बार फिर से मलुवा निकालने का काम कर रहा है। विभाग ने रुदुपुर की एजेंसी से अनुबंध कर चार में से पहली मशीन लगा दी है। आज मशीन ने काम करना शुरू कर दिया। मशीन, मां नयना देवी मंदिर के समीप ठंडी सड़क में लगी है। बताया जा रहा है कि मशीन को ऑपरेट करने और मलुवे को निस्तारित करने के लिए 20 से 25 मजदूर लगाए जाएंगे। ये भी बताया गया कि इस मशीन के माध्यम से नैनीझील के मलुवे को 8 से 10 दिनों में निकाल लिआ जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..