सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल पंचायत चुनाव शेड्यूल फर्जी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्उत्तराखंड – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचना के संदर्भ में


राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि हाल ही में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन-2025के संबंध में एक निर्वाचन कार्यक्रम (election schedule) प्रसारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंचायत चुनावों की संभावित तिथियों का उल्लेख किया गया है।

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कोई निर्वाचन कार्यक्रम आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है।आयोग स्तर पर अभी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव या कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है।सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही सूचनाएं भ्रामक ग़ैर-आधिकारिक तथा अविश्वसनीय हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग सभी नागरिकों से कहा है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट प्रेस-विज्ञप्तियों या सरकारी माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। किसी भी ग़लत या अपुष्ट सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें।

यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित की जाती है, तो उसके विरुद्ध प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page