नैनीतल/हल्द्वानी : अदा की गई ईद की नमाज़, देश में अमन की मांगी गई दुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी : ईद-उल-फित्र के मौके पर उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी में हजारों लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अल्लाह से देश व दुनिया में शांति और भाईचारे की दुआ की। फ्लैट्स मैदान (नैनीताल) और हल्द्वानी ईदगाह में सुबह से ही रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां ईद उल फित्र की नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में सुबह की सुनहरी धूप के बीच ईद की नमाज अदा की गयी। जामा मस्जिद के इमाम ने बताया कि रोजेदारों ने अल्लाह से दुआ की कि देश में सुख-शांति बनी रहे और लोगों के बीच प्रेम व एकता कायम रहे। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अन्य धर्मों के लोगों के साथ ईद की खुशियां बांटीं। गले मिलकर बधाइयाँ दी गईं और मिठाइयाँ खिलाकर प्यार भरा संदेश दिया गया।

हल्द्वानी में हजारों लोगों ने की नमाज, मांगी गुनाहों की माफी

हल्द्वानी ईदगाह में भी ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। हजारों की तादाद में पहुंचे रोजेदारों ने अल्लाह के सामने हाथ फैलाकर अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में अमन-चैन की दुआ की। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहकर भाईचारे का संदेश दिया।

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद

ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने के बाद यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं और शांति व प्रेम का संदेश दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page