मुम्बई : 19 मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से 7 की मौत, राहत कार्य जारी


मुम्बई के ताड़देव इलाके के एक 19 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई. यह बिल्डिंग ताड़देव इलाके के भाटिया अस्पताल के सामने है. वहीं आग को बुझाने के लिए मौके पर 21 दमकल की गाड़ियां पहुंची. भीषण आग को देख जब भीड़ बढ़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई. फिलहाल इस घटना में 7 लोगों के झुलसने की खबर है. सातों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार यह आग सुबह साढे सात बजे के आस पास लगी है, अनुमान है कि सबसे पहले आग बिल्डिंग के15वें फ्लॉर पर लगी और उपर तक पहुंच गई. मिली जानकारी के अनुसार आग के कारण 19वां मंदिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. वहीं घटना के बारे में पता लगते ही दमकल की गाड़िया वहां पहुंच गई और मौके पर राहत का काम तेजी से जारी है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video