सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास,अब नैनीताल के कई गांवों आपस में जुड़ेंगे


उत्तराखण्ड में नैनीताल से जुड़े आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का सतह सुधार और क्षतिग्रस्त दीवारों के सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। आज नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद और नैनीताल विधायक ने 456.25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का सिलान्यास किया।
नैनीताल के मंगोली, खमारी, थापला, जलालगांव और रोखड़ क्षेत्र को जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का कार्य जल्द शुरू होनी जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2024 में बेतालघाट में इस क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के 9.3 किमी की सतह सुधार और क्षतिग्रस्त दीवारों के कार्य की घोषणा की थी।
आज नैनीताल सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने इन सड़कों का सिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामिणो में काफी खुशी देखने को मिली। इस सडक से मंगोली के साथ 3 गाँवों को भी फायदा मिलेगा।
नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस मोटर मार्ग से दर्जन भर गांव और तोकों को फायदा मिलेगा। कहा कि 456.25 लाख रुपया मोटर मार्ग के लिए स्वीकृत हुआ है। इसके सुधारीकरण से स्थानीय कास्तकारो के साथ स्कूली बाच्चों और मरीजों को भी फयदा होगा। ये भी कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्या को लेकर गंभीर है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा
कालाढूंगी को विकास चाहिए, शराब नहीं : नीरज तिवारी