हादसा – यात्रियों की बस सड़क से नीचे मकान पर गिरी, मची चीख पुकार_ देखें ये -Video


उत्तराखंड : बद्रीनाथधाम जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गयी। गनीमत रही कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल रास्ते में खाना खाने के लिए रुके थे। चालक बस को साइड में खड़ा कर रहा था, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे एक मकान के ऊपर गिर गई।
टिहरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के यात्री बस से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। घायलों कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू को 108 एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ