भवाली मामले में सांसद अजय भट्ट ने डीएम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए..

ख़बर शेयर करें

भवाली।
भवाली क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और एक पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। सांसद भट्ट ने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर विस्तृत बातचीत की और मामले में सख्त व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में व्यापक जांच कराने को कहा। उन्होंने इस बात पर गंभीर सवाल उठाया कि बाहरी लोग किस तरह अवैध रूप से सरकारी भूमि पर आवास निर्माण कर रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासियों के लिए भवन निर्माण से पूर्व नक्शा पास कराना अनिवार्य है। सांसद ने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा

पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर सांसद अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। सांसद ने भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

सांसद भट्ट ने पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन से जुड़े मामलों में प्रशासन को पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *