मदरसन कंपनी विवाद सुलझा: श्रमिकों का अनशन खत्म, भड़काने वालों पर गुंडा एक्ट


लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिकों और प्रबंधन के बीच लंबा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया।
जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस की संयुक्त मध्यस्थता से मंगलवार को समाधान निकल आया और श्रमिकों ने अपना अनशन खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया।
कैसे सुलझा विवाद?
लगातार कई दौर की बातचीत के बाद प्रशासन, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनी।
कुल 14 मांगों में से 12 मांगें तुरंत मान ली गईं हैं।
बाकी 2 मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
इसके बाद सभी श्रमिकों ने फैक्ट्री में वापसी कर ली और काम जल्द पूरी तरह शुरू होगा।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के संयम और अनुशासन की सराहना की।
प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने शांति बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी।
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा,, श्रमिकों की जायज मांगों के समाधान के लिए हम हमेशा साथ हैं।
हिंसा भड़काने वालों पर सख्ती
श्रमिक आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बाहरी तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की साजिश नाकाम किया गया साथ ही 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस कार्य में बाधा और मजदूरों को भड़काने के आरोप है।
पुलिस प्रशासन ने कहा औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उपद्रवियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।
प्रशासन का संदेश
जनपद नैनीताल में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बारिश… उत्तराखंड में मौसम का यू टर्न, 5 जिलों में अलर्ट
जिस रास्ते पर था गांव का हक, वहां खड़ी हो गईं दीवारें_फिर HC में मामला पहुंचा, तस्वीर ही बदल गई
कैमरा मिला, लेकिन अभिषेक नहीं ! पिंडारी में 24 घंटे से जारी है जिंदगी की तलाश..
तप रहे हल्द्वानी पर मेहरबान हुए बादल_झमाझम बारिश..Video