मानसून ने पकड़ी रफ्तार : नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। नैनीताल और देहरादून के आसपास के क्षेत्र में आज भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है। मानसून के प्रभावी होने के कारण देहरादून से लेकर केदारनाथ तक बारिश का असर दिख रहा है।
तेज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश का क्रम और तेज हो सकता है। शनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर के बाद कहीं-कहीं बौछारों का सिलसिला शुरू हो गया। देहरादून की कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगातार बौछार पड़ रही है। इससे तापमान में भी कमी आई है।
चार धाम यात्रा मार्ग पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, नैनीताल से लेकर खटीमा तक भी बौछारों का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की गतिविधि अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है।
25 जून तक भारी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून तक कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, चार धाम यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..