सीने में आर-पार हुई सरिया लिए STH में मौत से लड़ा मोहित,एम्स में 4 घन्टे चला ऑपरेशन…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल गरमपानी के सुयालबाड़ी कत्याल नाले के पास हुए दर्दनाक़ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक का ऑपरेशन हो गया है। ऋषिकेश एम्स के डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे के बेहद जटिल ऑपरेशन के बाद युवक के सीने से सरिया निकाल दिया है। हालांकि अब भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी से कुछ आगे गुरुवार को दिल-दहला देने वाला हादसा हो गया था। जिसमे एक पिकप और शिक्षिकाओं को लेकर जा रही कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद पिकप सड़क से नीचे निर्माणाधीन पुलिया पर जा गिरा। इस दौरान पिकप चालक की छाती को चीरता हुआ एक 05 सूत का सरिया आर-पार हो गया।

इस हादसे में पिकप चालक मोहित कुमार (18 साल) पुत्र किशन राम निवासी बस अड्डा, लमगड़ा, अल्मोड़ा बुरी तरह घायल हो गया। एक 05 सूत का लोहे का सरिया उसकी छाती को चीरते हुए आर-पार हो गया।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया।

जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सत्यवीर, डॉ. राहुल टम्टा, नर्सिंग स्टॉफ कमलेश आदि ने प्राथमिक चिकित्सा की। जिसके बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

जैसे तैसे मोहित को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया STH में सर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम मोहित के इलाज में जुट गई , जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद मोहित की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।

यहां एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की बानगी देखने को मिली।जब सीने में सरिया लिए मोहित करीब 2 से 3 घंटे एंबुलेंस इंतजार में जिंदगी और मौत के बीच में जंग लड़ता रहा इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा वो रो-रो कर अपने जवान बेटे की जान बचाने के लिये एम्बुलेंस बुलाने की गुहार लगाते रहे। जहां जान बचाने के लिए एक-एक पल कीमती था वहां करीब 2 घंटे के लम्बे इंतजार के बाद एंबुलेंस आती है और तब याद आता है कि सिलेंडर भी खाली है जिसके बाद आनन-फानन में कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर चेंज करते हैं और तब जाकर मोहित को एंबुलेंस में शिफ्ट कर ऋषिकेश के लिए भेज दिया जाता है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया रात करीब साढ़े आठ बजे मोहित को हाईटेक एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स पहुंची। जहां, डॉ. मधुर उनियाल के नेतृत्व में एक टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद मोहित के सीने से सरिया निकाल लिया गया। बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है, लेकिन मोहित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *