Ad

उत्तराखंड के इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज़,तेज़ बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक तप्ती गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर राहत की खबर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली 20 मई तक प्रदेश के पहाड़ी जिलों, खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है और लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENTSAd

17 और 18 मई को होगी अच्छी बारिश
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 17 और 18 मई को अच्छी बारिश होगी वहीं 21 मई से फिर मौसम साफ हो जाएगा. उम्मीद जताई जताई जा रही है कि बारिश के इस पूर्वानुमान से तप्ती गर्मी में कुछ राहत लोगों को मिलेगी. हालांकि मैदानी जिलों में छिटपुट बारिश की ही संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग ने किया है अलर्ट
मौसम विज्ञान के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज़ बरसात के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने एवं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में हवाओं का दबाव बन रहा है जिस वजह से आए दिन बरसात हो रही है. जानकारी के मुताबिक 17 एवं 18 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बरसात का अनुमान लगाया गया है जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट आएगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *