नंधौर के पांचों गेटों पर खनन शुरू, ADM ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा


नंधौर नदी में खनन निकासी का कार्य पांचों गेटों पर औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने खनन, राजस्व, वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सभी गेटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निकासी गेटों पर वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और खनन में लगे वाहन स्वामियों को नियमों के अनुसार अधिक संख्या में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ADM नेगी ने नंधौर नदी में सिंचाई विभाग द्वारा जारी बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर SDM राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, वन निगम के अनुभाग अधिकारी मोहन सिंह महरा और उपखण्ड अधिकारी वन अमित जोशी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal