Nainital : फ्लैट्स मैदान में गूंजा योग का संदेश, सांसद अजय भट्ट बोले – योग हमें जीना सिखाता है


अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में सांसद अजय भट्ट और भाजपा दर्ज राज्य मंत्रियों ने महिलाओं और छात्र छात्राओं समेत योग किया। सांसद ने मौजूद लोगों को योग का इतिहास और नफा नुकसान बताए और योग करने के सलाह दी।
12वें विश्व योग दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने सूर्य आसन, वृक्षासन, भद्र आसन, उष्ठ आसान, वृक्ष आसन, वज्र आसन, अर्ध उष्ठ आसन, मकर आसन, भुजंग आसन, सलवासन, कपाल भारती, रामरी प्राणायाम, उत्थान मंडूप आसन, भ्रामणि प्राणायाम, ताड़ आसन, दण्डासन, शलभासन, सेतु बंदसन, अर्ध चक्र आसन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपाल भारती, नदी शोधन, शीतली भ्रमडी आसन, ध्यान आसन समेत कई आसन कराए। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मिडिल स्कूल, संवाल, जी.पी.एस., एसडेल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, रामा मोंटेसरी स्कूल, सी.आर.एस.टी.आदि के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि योग का मतलब है खुशी, योग हमें जीना सिखाता है। अगर आपने योग को ठीक से कर लिया तो शारीरिक तत्व लंबे समय तक रहेगा। मैंने योग करके अपना भार 90 से 70 किलो कर लिया है। योग में वाणी संयम जरूरी है। योग में हंसने का भाग भी है, उसे भी खूब करना चाहिए।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धर्मवाल और विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, येशि थुप्तांन, , भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण बिष्ट, संजय सुयाल, मोहित साह।
एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़, एस.पी.जगदीश चंद्रा, चंदा फर्त्याल, डॉ.प्रदीप सिंह मेहरा, डॉ.नवनीत दरियाल, डॉ.उमा रावत, डॉ.रंजना आर्या, डॉ.राजेश त्रिपाठी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे योग में शामिल हुए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा