

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 सितंबर को होगी। मंत्रिमण्डल बैठक 12 सितंबर को एक बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जायगा।
बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। जैसे कि काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड का यूसीसी ही देश का यूसीसी भी हो सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद कुछ हद तक ये तस्वीर साफ हो सकती है।
बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति पर लगा सकती है मुहर,देश और दुनिया के निवेशकों को स्वस्थ और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार यह नीति ला रही है।बैठक में वित्त विभाग भूमि की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।इस व्यवस्था के लागू होने से वीडियो कॉल के माध्यम से भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्य को खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की तैनाती होने तक प्रति पीरियड के आधार पर शिक्षकों को रखने का अधिकार मिल सकता है।वन विभाग बैठक में टाइगर रिजर्व के लिए फंड का प्रस्ताव लाया जा सकता है।साथ ही राजस्व,वन,उद्योग,ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव भी बैठक में लाये जा सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani