सौतेला बाप ही निकला मासूम का हत्यारा..दो साल के मासूम के सीने पर मारी थी लात.24 घंटे तड़पता रहा था मासूम..माँ लगाती रही गुहार…

टनकपुर चम्पावत (GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) चम्पावत ज़िले के टनकपुर में एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई थी, बीते रविवार टनकपुर के वार्ड चार निवासी नरेश कुमार के दो वर्षीय बेटे सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने बच्चे की माँ से पूछताछ करने के बाद बच्चे की हत्या के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया.

सौतेला बाप ही बच्चा के हत्यारा निकला..आरोपी नरेश ने इस घटना को दबाने के लिए पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा था..घटना के खुलासे ने सबको हिला कर रख दिया है.
सौतेले बाप ने ही बच्चे की जान ले ली..दो साल के मासूम सोनू की मौत किसी बीमारी या दवा के रिएक्शन से नहीं बल्कि सौतेले बाप के उसके सीने पर लात मारने से हुई थी..
मामला सामने आने के बाद कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरोपी सौतेले बाप को जेल में भेज दिया गया.. आपको बता दें बीते रविवार को टनकपुर के वार्ड चार निवासी नरेश कुमार के दो वर्षीय बेटे सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.
परिजन सोनू के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि उसी वक़्त किसी ने पुलिस को सोनू के सौतेले बाप नरेश के ही मासूम की हत्या करने की सूचना दे दी.
इसके बाद पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उसने पति के ही मासूम की हत्या करने का राज़ खोल दिया. सोनू के शव को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया. हत्या के बाद आरोपी पिता घर से भागने की फिराक में था, लेकिन बनबसा सैनिक छावनी के पास उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.. थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया जांच पड़ताल में सौतेले बाप नरेश कुमार के ही मासूम की हत्या करने की बात सामने आई है.
आरोपी बाप ने गुस्से में आकर मासूम को मारी थी लात..बताया गया कि मासूम के रोने की वजह से आरोपी बाप ने मासूम के सीने पर लात मारी..जिसके बाद मासूम 24 घंटे तक तड़पता रहा..
तड़पने के बाद जब मासूम की सांसें थम गईं तो आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा. वह मासूम को पेट दर्द की दवा खिलाने की बात कह डॉक्टर और पुलिस को गुमराह करता रहा.




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video