शहादत : देश की हिफ़ाज़त करते हुए देवभूमि का एक और वीर शहीद..


देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया है। शहादत की खबर सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है जहां हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादूंन, सियाचिन गलेश्यर में शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं।जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उनकी माता श्रीमती विमला देवी है।
शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान की उम्र 35 वर्ष थी वह विवाहित थे उनकी पत्नी का नाम श्रीमती किरण चौहान है इनके कोई संतान नहीं है। कल रात्रि सेना द्वारा उनके परिवार को संपर्क कर उनके शहीद होने की सूचना दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी के कारण वहां से पार्थिव शरीर को लाने में समय लग रहा है.पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शहीद हवलदार जागेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर कल शाम या परसों तक डोईवाला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल