


नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि लालकुआ की प्रबंध कमेटी के निर्णय पर दुग्ध संघ द्वारा वर्तमान में बढते दुग्ध मूल्य लागत को देखते हुए ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादकों से क्रय किये जा रहे दुग्ध मूल्य में प्रतिलीटर दो रूपये बढाया गया तथा व्यवसायिक कारोबार को देखते हुए बाजार में आंचल दूध विक्रय दरो में भी प्रति लीटर 02 रूपये वृद्धि का निर्णय लिया गया है। किसानों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु दुग्ध क्रय दरों में बढोत्तरी पर प्रबन्ध कमेटी का आभार वयक्त किया गया।
नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा ग्रामीण अंचलों के दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीद की दरों में ₹2 प्रति लीटर वृद्धि की गई है जो कि 1 सितंबर से लागू होंगी इसके साथ ही उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है क्योंकि ₹2 प्रति लीटर दूध और दूध से बनने वाले पदार्थों पर बढ़ाया गया है। दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध पदार्थों के 10 पदार्थों में रेट बढाये है।
यहां दुग्ध संघ के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा ने कहा कि ग्राम स्तर से 578 दुग्ध समितियों से क्रय किये जा रहे किसानों के दूध मूल्य में प्रतिलीटर 02 रूपये बढाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत वर्तमान क्रय दर 39 रूपये प्रतिलीटर से बढाकर 41 रूपये प्रतिलीटर निर्धारित की गई है जो दुग्ध संघ के इतिहास में छः माह में दूसरी बार की गई जिससे किसानों की आय में निश्चित ही वृद्धि होगी ।
उन्होने कहा कि व्यवसायिक कारोबार के चलते बाजार में भी आंचल दूध विक्रय दरो में प्रति लीटर 02 वृद्धि की गई है ताकि गतिमान कार्यकलाप प्रभावित न हो सकेे ।
उन्होने कहा कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है जिसके अंतर्गत जनपद में पशु चिकित्सा सुविधा के साथ साथके नियमित रूप से आकस्मिक पशु चिकित्सा, पशु रोग निवारण कैम्प, संक्रामक रोगो से सुरक्षा हेतु रोगप्रतिरोध टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जा रहे है साथ ही एन.सी.डी.सी योजना अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व मेहनतकश दुग्ध उत्पादक सदस्यों हेतु दूधारू पशु क्रय हेतु अनुदान में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन व पशु पोषण अनुदान के तहत 18 अगस्त से भूसा अनुदान डी.बी.टी. के माध्यम प्रत्येक दुग्ध उत्पादक के खाते में सीधे भुगतान किया जा रहा है तथा सचिव प्रोत्साहन योजना मे पर्वतीय क्षेत्र के समिति सचिव को प्रतिलीटर 50 पैसे की दर से सीधे उनके खातो में भेज जा रहा है तथा शेष माहो के भुगतान की कार्यवाही वर्तमान गतिमान है ।
उन्होंने कहा कि संस्था की बेहतर कार्य प्रणाली बनाये रखने हेतु कर्मचारियों की मांगो के निराकरण के प्रयास किये जा रहे है ।
इधर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिह ने कहा कि बढती दुग्ध उत्पादन लागत को दुष्टिगत हुए व किसान इस व्यवसाय से जुड रहे इसे देखते हुए 02 दर वृद्धि की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा