Ad

महाराष्ट्र: नदी में डूबी नाव, 3 शव बरामद, 8 लोगों की तलाश जारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. वर्धा नदी में एक नाव के पलट जाने से बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 11 लोगों के डूबने की आशंका है. घटना बेनोदा थाना क्षेत्र के वरुद तालुका के झुंज गांव के पास हुई.

ADVERTISEMENTSAd

वर्धा ग्रामीण के एसपी हरि बालाजी ने बताया कि नाव डूबने के बाद अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं, बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. बालाजी ने बताया कि यह हादसा बेनोदा शहीद थाना क्षेत्र, अमरावती के श्री क्षेत्र झुंझ में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ. बालाजी ने बताया कि नाव में सवार 11 लोग एक ही परिवार के थे.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले में पिछले आठ दिनों से भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. नदी के एक किनारे से दूसरी तरफ जाते समय नौका का हादसे का शिकार हो गई. आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण हुआ होगा. इस नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.

नाव नदी के बीचोबीच डूब गई. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं और आठ अन्य की तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *