कैंचीधाम बायपास की डेडलाइन तय,महाराज ने दी 12.58 करोड़ की सौगात..

BHIMTAL –
जनपद नैनीताल लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की कड़ी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन भीमताल पहुंचकर लोक निर्माण विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग की 945.99 लाख रुपये की 4 योजनाओं का शिलान्यास, जबकि 312.13 लाख रुपये की 1 योजना का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 1258.12 लाख रुपये (12 करोड़ 58 लाख 12 हजार) की 5 विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया।
पंचायतों को सशक्त बनाने पर सरकार का फोकस
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 73वें संविधान संशोधन के तहत 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। राज्य के सभी जनपदों में नए पंचायत भवनों का निर्माण और पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार सड़क कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दे रही है और अब तक 14,027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़कर मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। इसके साथ ही दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना के तहत प्रदेश में 5 हजार से अधिक होम-स्टे पंजीकृत हो चुके हैं, जिनसे 1118 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।
कैंची धाम बाईपास पर सख्ती, तय हुई 15 जून की डेडलाइन
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जन संवाद करते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि,,“कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए कैंचीधाम बाईपास को हर हाल में 15 जून तक यातायात के लिए खोल दिया जाए।”
उन्होंने कहा कि यदि बाईपास में बन रहे 75 मीटर स्पान के पुल के निर्माण में देरी होती है, तो अस्थायी वैली ब्रिज की व्यवस्था कर बाईपास रोड को तय समय पर शुरू किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए।
सड़कों की गुणवत्ता और चौड़ीकरण पर विशेष जोर
महाराज ने बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए निर्देश दिए कि- जनपद की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण प्रस्ताव प्राथमिकता पर शासन को भेजे जाएं।
भारी वाहनों के अनुरूप सड़कों का निर्माण किया जाए।
हॉटमिक्स कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
सिंचाई, भू-कटाव और नहरों पर एक्शन प्लान
सिंचाई विभाग की समीक्षा में उन्होंने, क्षतिग्रस्त गूलों और नहरों की मरम्मत,, भीमताल- नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने,,ढुंगसील पहाड़ी में भू-कटाव रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने,,झीलों, नदियों और तालाबों से गाद व सिल्ट हटाने,,नदियों को साइंटिफिक तरीके से चैनलाइज करने हेतु आधुनिक मशीनों की खरीद के निर्देश दिए।
स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण पर सख्त रुख
पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने गांव से लेकर मुख्यालय तक कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कूड़ा निस्तारण में कॉम्पेक्टर मशीनों के उपयोग
सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई
स्वच्छता के लिए जन सहयोग लेने के निर्देश दिए।
होम-स्टे में सफाई और सुविधाएं अनिवार्य
पर्यटन विभाग की समीक्षा में महाराज ने कहा कि संचालित होम-स्टे में स्वच्छ शौचालय और बेहतर सफाई व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए। साथ ही होम-स्टे योजना के अंतर्गत कमरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्रीय समस्याएं
बैठक में विधायक सरिता आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मंच पर भावुक हुईं सीएम की पत्नी गीता धामी, आंखों से छलके आंसू..
कैंचीधाम बायपास की डेडलाइन तय,महाराज ने दी 12.58 करोड़ की सौगात..
Uttrakhand – बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..
सियासी घमासान_भाजपा ने भवाली सभासद पर लगाए गंभीर आरोप,कहा_ पाकिस्तानी कनेक्शन..
Haldwani_क्रिकेट धोखाधड़ी के आरोपी विकास ढाका को जमानत मिली_गिरफ्तारी को अवैध बताया..