बड़ी ख़बर( उत्तराखंड) :सतपाल महाराज ने राशन कार्डों के सत्यापन पर तत्काल रोक लगाए जाने के दिये आदेश ..जानिए वजह

उत्तराखंड ( पौढ़ी ) – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्डो का सत्यापन तुरंत रोक दिया जाए।
महाराज ने अपने पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव सुशील कुमार को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डो के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल राशन कार्डो के सत्यापन को रोक दिया जाये।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस