बड़ी ख़बर-हल्द्वानी : कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर बाघ पिंजरे में हुआ कैद..


हल्द्वानी : बीते कई दिनों से दहशत का पर्याय बन चुके आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हासिल कर ली है आपको बताते चलें ये खूंखार आदमखोर बाघ ने अब तक 7 लोगों को मौत के घाट उतार चुका था।
फतेहपुर रेंज के अंतर्गत सात लोगों को निवाला बनाने वाला बाग आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया ।
वन विभाग के अधिकारियों लिए राहत की बात है कि उन्होंने बाघ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया है l यह बाघ वन विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ था l विगत 1 सप्ताह पूर्व एक महिला को इस बाघ ने अपना निवाला बनाया था जो उसका सातवा शिकार था l
इस महिला के बाघ के निवाला बनने के बाद क्षेत्र वासियों ने वन विभाग को जोरदार चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र भाग नहीं पकड़ा गया तो वह जनता के सहयोग से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगेl वन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ को पिंजरे में कैद करके नैनीताल चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जा रहा है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को