

एक अप्रैल आम जनता के लिए महंगाई से राहत लेकर आया है। सरकार की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। नई कटौती के बाद 19 किलोवाले एलपीजी सिलेंडर के दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30.50 रुपये, मुंबई में 31.50 रुपये, चेन्नई में 30.50 रुपये और कोलकाता में 32 रुपये कम हो गए हैं।बता दें, सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में समीक्षा के बाद गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाते हैं।
कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट 1764.50 रुपये हो गया है। पहले ये 1795 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम कम होकर 1930 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपये और 1879 रुपये हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
ये कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए है। सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के साथ देश के अन्य छोटे और बड़े शहरों में घेरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video