Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..

ख़बर शेयर करें

रक्षा मंत्री का दौरा

उत्तराखंड में धामी सरकार के ‘4 साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को हल्द्वानी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंच चुके हैं, जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड के रूप में भी देखा जा रहा है।

https://www.youtube.com/live/bbTRgO5iCf0?si=SEJYo5PY0ZJwakvd
हल्द्वानी पहुंचने पर रक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। आर्मी हेलीपेड से लेकर सभा स्थल तक बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। सीएम धामी ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को ‘अजातशत्रु’ बताते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विधायक, कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *